गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन पर मरवाही विकासखण्ड के ग्राम सेखवा के किसान घासीराम करेला और टमाटर की खेती से लाखो रूपए की कमाई कर रहे है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से सब्जी की खेती से किसान घासीराम खुश है। वे वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकारी मदद से एक एकड़ क्षेत्र में करेला और एक एकड़ क्षेत्र में टमाटर की खेती कर रहे है। वे अभी तक 8 क्विंटल करेला की बिक्री कर चुके है। टमाटर की भी पैदावार अच्छी हो रही है। उन्होने बताया कि करेला और टमाटर की बिक्री से 4 से 5 लाख रूपए लाभ होने की उम्मीद है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र