महासमुंद। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी का सड़क हादसे में निधन हो गया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत से शहर व कांग्रेसी खेमे में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने सुरेश द्विवेदी को पीछे से टक्कर मारी. घटना के बाद अज्ञात चालक स्कार्पियो लेकर मौके पर से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा