महू। मध्यप्रदेश के महू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। बता दें कि मृतिका की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। पत्नी की मौत के बाद पति भी घायल अवस्था में मिला है। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन महिला के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है। साथ ही कहा कि हत्या के बाद खुद को घायल किया होगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के धारनाका का है।

More Stories
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने नाबालिग समेत 3 मंदिरों को बनाया निशाना
रायपुर रेलवे पार्सल गोदाम में 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, जांच में खुलेगा असली या नकली होने का राज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर; शर्तों के साथ मिली रिहाई