रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने लूट, चाकूबाजी, मारपीट, अपहरण, हत्या जैसे संगीन अपराधों के जरिए आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री गुप्ता ने कहा कि जब प्रदेश सरकार और आला अफसरों की नाक के नीचे अपराधी राजधानी में ही अपना जंगलराज कायम कर रहे हैं तो प्रदेश के बाकी इलाकों का तो भगवान ही मालिक है!
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपराधों का गढ़ बना चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ओर बेहतर कानून-व्यवस्था ओर स्मार्ट पुलिसिंग का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर रास्ता रोककर चाकू व अन्य हथियारों के इस्तेमाल से लूट, मारपीट, अपहरण, चाकूबाजी जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे राजधानीवासियों में दहशत बढ़ती जा रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि हाल ही बीते मई माह में हर दूसरे दिन रास्ता रोककर लोगों से मारपीट और लूटपाट के साथ ही चाकूबाजी की घटनाएं घटी हैं और जून माह में भी इन घटनाओं पर अब तक कोई अंकुश नहीं लगा है। श्री गुप्ता ने हाल ही एक युवा व्यापारी के हुए अपहरण की वारदात का जिक्र भी किया और कहा कि मई माह में राजधानी में 5 जानलेवा हमले समेत 13 लोगों पर हमले, 8 लोगों से मारपीट, 8 लोगों से लूटपाट समेत 3 दर्जन मामले दर्ज हुए हैं। हत्या की 3 वारदातें भी इसी मई माह में घटी हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र