ग्राम सरपंच और पीएचई विभाग के इंजीनियर पर ग्रामीणों का खूब आक्रोश
मस्तूरी एसडीएम कार्यालय के घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे व्यापारी संघ!
मस्तूरी//दि बीबीसी लाइव/अंकित साहू :
जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में विगत 15 दिनों से नल और बोर खराब हो गया है। ग्रामीण और वहां के व्यापारी पीएचई विभाग को इसकी सूचना दें चुके हैं। खराब हो चुके बोर और नलकूप बनाने की गुजारिश कर चुके हैं लेकिन गहरी नींद में सोए पीएचई विभाग के जवाबदार अधिकारियों की उदासीनता की वजह से भीषण गर्मी में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
आपको बता देन की ग्रामीण 500 मीटर की दूरी से पानी लाकर अपना गुजर-बसर करने मजबूर है। पचपेड़ी मुख्यालय जहां पर सप्ताहिक बाजार के साथ-साथ कई व्यापारिक प्रतिष्ठान भी है, लेकिन मुख्य जगह पर पानी की उपलब्ध नहीं होने की वजह से ग्रामीण के साथ-साथ व्यापारिक लोग भी काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को ग्राम पंचायत के सरपंच धनराज नायक से भी नल के मरम्मत कराने के लिए गुहार लगाई लेकिन सरपंच साफ शब्दों में ग्रामीणों को यह कह कर दुत्कार रहे हैं कि यह पीएचई का मामला है और पीएचई विभाग वाले समझे, मुझे इस कार्य से कोई मतलब नहीं है कहकर बेतुके बयान दे रहे हैं। जिस वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों की यह भी शिकायत है कि वह इस समस्या को पीएचई विभाग के इंजीनियर प्रमोद महतो से फोन के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं लेकिन वह भी ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के फोन को उठाना भी उचित नहीं समझ रहे हैं। पचपेड़ी के व्यापारी संघ के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत 15 दिन हो गए हैं पानी की समस्या से ग्रामीण और व्यापारी सभी पानी की किल्लत को झेल रहे हैं, विभागीय और पंचायत के जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार अब आम जन मस्तूरी एसडीएम कार्यालय का घेराव कर बोर एवं नल की मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। आखिरकार पचपेड़ी के बाजार मोहल्ला वासियों एवं व्यापारी लोगों को पानी की समस्या से कब निजात मिलेगी यह समझ से परे है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र