क्षेत्र में चुनावी हल चल, जन संपर्क अभियान कर ग्रामीणों से रुबरु हो रहे नेता
सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
सराईपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम केंजुआ, पैंकीन पुटका, बसतीपाली, मानपाली, हावनमुड़ा में आसन्न सरायपाली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी जन संपर्क किया गया।
जन संपर्क के दौरान ग्राम केंजुआ में पूर्व सरपंच, कबीर साहू समाज के अध्यक्ष, बसना ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय साहू के अनुज का लंबी बीमारी के कारण निधन हो जाने पर उनके निज निवास पर प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर सांत्वना दी।
इसी तरह से पैंकीन, पुटका पहुचने पर बलौदा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम भोई का हाल जानने उनके निवास में मिलकर कुशल क्षेम पूछा व चुनावी जन संपर्क पर चर्चा किया गया।
प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने चुनावी जन संपर्क कर ग्रामीणों से रुबरु होकर उनका हाल चाल पूछा। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा अब तक किये कामों के बारे में पूछा? ग्रामीणों द्वारा सरकार के उपलब्धि पर खशी जाहिर करने की बात पर योजनाओं की व उनके अधिकार की घोषणा पत्र के अनुरूप किये गये वायदा पूरा करने की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों द्वारा स्थानीय व नीजि समस्या से भी अवगत कराया गया।जिसे शीघ्र उच्च अधिकारियों से मिलकर समाधान करने का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों द्वारा जन संपर्क यात्रा का सराहना करते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरजोर सहयोग करने की बात कही है। जन संपर्क के दौरान प्रमुख रूप से रामू कुलदीप, कबीराज कुलदीप, जगेश्वर कुलदीप पंच, शैलेन्द्र कुलदीप पंच, जनेक तांडी, जितेन्द्र छतर, सुरेश कुमार, कमलेश, सुदर्शन, चिंतामणी, डोलामणी, विद्या चरण, पुनुराम टिकेपिला, अभीराम, मंजूरी झरना बाई, गुरबारी, सोहदरा बाई, लक्ष्मी बाई, इंदू बाई मालती कुलदीप, सुभाषिनी, विलासिनी, रेवती बाई, कुन्ती बाई, पुष्पा, बबली, सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

More Stories
LPG पर सरकार का बड़ा फैसला! 2027 से अमेरिका से आएगी 25% रसोई गैस, जानिए आपकी गैस सप्लाई पर क्या होगा असर
मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार: लक्ष्मी राजवाड़े
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: बालोद में 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा डिजिटल प्रमाणपत्र