इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गोली चलने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने डीसीपी के गनमैन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है। भगवान का शुक्र है कि उसकी जान बच गई। वहीं पुलिस ने वारदात के चंद घंटे बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।
जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक शिवकुमार(गनमैन) पर गोली चली है। आरक्षक शिवकुमार के परिवार से मंगरौली गांव में सरपंच पद पर खड़ा हुआ था। सरपंच चुनाव हारने के बाद विवाद के चलते शिवकुमार पर हमला हुआ है। हारा हुआ सरपंच मंगरौली गांव से फरार हुआ था। सरपंच की तलाश में बदमाश इंदौर पहुंचे थे। बदमाशों को शंका है कि हारा हुआ सरपंच शिव कुमार के घर में छुपा है छिपाया होगा। इसी बात को लेकर हुए विवाद में गोलियां चली है। एमआईजी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस गोलीकांड के बाद बदमाशों के बुलंद हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब पुलिस आरक्षक पर गोलियां चला सकते हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की कोई ग्यारंटी नहीं है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक