July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में, बेटी को सीधे दिए जाएंगे 49 हज़ार के चेक अब नहीं मिलेगा सामान – सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेटियों को दिए जाने वाले सामान में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि अब इस योजना में बेटियों को विदाई में सामान नहीं बांटेंगे. अब सीधे 49 हजार रुपए का चेक देंगे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री के संबंध में कुछ शिकायत मिलने पर यह निर्णय लिया गया है कि अब कन्या को सामग्री के स्थान पर योजना की पूरी राशि 49 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि  सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है.  प्रदेश में बिटिया अब बोझ नहीं वरदान बन गई है. बहनों की जिंदगी में लाड़ली बहना योजना नया प्रकाश लेकर आएगी. लाडली बहना योजना का लाभ उन बहनों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख से कम है और 5 एकड़ से कम जमीन है. परिवार से अभिप्राय पति, पत्नी और बच्चे हैं. योजना के लाभ के लिए बहनों को कोई प्रमाण-पत्र नहीं देना होगा. उनके ई-केवाईसी भरवाए जाएंगे, इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.  हर केवाईसी के लिए सरकार स्वयं 15 रुपए देगी.