नई दिल्ली :- नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभी हाल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मैच खेला गया. Team India को मोहाली में पहले T20 मैच में हार मिली थी. ऐसे में Team India के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी कि वो T20 मैच में बाजी मारे अगर वह यहां भी हारती तो सीरीज हार जाती. पर भारत के लिए राहत की खबर यह है कि इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है.
ऑस्ट्रेलिया की 6 विकेट से हार
दूसरे T20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाए. जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया. T20 मैच में Star तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई. सूर्यकुमार यादव ने मैच से एक दिन पहले Press Conference में कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं.
खिलाड़ियों ने दिखाया अपना कमाल
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए. 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में कई छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी. भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में आया. राहुल 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली 6 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हार्दिक 9 गेंदों में 9 रन बना सके

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच