August 6, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

के.जी कान्वेंट स्कूल कि छात्रा रश्मि प्रधान ने 10वी बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त किया

के.जी कान्वेंट स्कूल कि छात्रा रश्मि प्रधान को बधाई दी

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायन सान :

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है।
10वीं बोर्ड की परीक्षा में सरायपाली क्षेत्र के के.जी. कान्वेंट स्कूल की छात्रा रश्मि प्रधान, पिता सदानंद प्रधान ने 96.83% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में जगह बना कर 10वा स्थान प्राप्त किया।

मिली जानकारी अनुसार रश्मि ने 600 अंक में से 581 अंक प्राप्त किया। शाला के प्राचार्य श्री एस सी प्रधान एवं प्रधान पाठक एस सतपथी ने बधाई दी एवं शाला विकास समिति और विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।