अमेरिकी सिंगर, डांसर और ‘बैक स्ट्रीट बॉयज’ ग्रुप के मेंबर मैकलीन विवादों में आ गए हैं। अलेक्जेंडर जेम्स मैकलीन उर्फ AJ McLean अपने ग्रुप के साथ हाल में ही मुंबई आए। मायानगरी में जब ये कॉन्सर्ट हुआ तो कई सेलेब्स भी पहुंचे। मगर AJ मैकलीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह भीड़ पर अंडरगार्मेंट फेंकते दिख रहे हैं। ये देख ट्विटर पर गपशप तेज हो गई है। कुछ ने उन्हें कोसा तो कुछ ने उनका मजाक उड़ाया। आइए दिखाते हैं ये वीडियो।
पिछले हफ्ते ही Backstreet Boys का ग्रुप मुंबई आया था। पहली बार इनका देश में कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। इस ग्रुप में निक कार्टर, होवी डोरो, एजे मैकलीन, ब्रायन लिटरेल और केविन रिचर्डसन शामिल हैं। जब स्टेज पर उनका परफॉर्मेंस हुआ तो ताबड़तोड़ भीड़ देखने को मिली। फैंस क्रेजी हो गए और दबाकर इस शो को एन्जॉय किया।
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने ऐसे वीडियो को शेयर किया है। जहां एक बॉक्स में बैकस्ट्रीट बॉयज कपड़े बदलते दिख रहे हैं। इस बीच एजे मैकलीन स्टेज के एक छोर पर आते हैं। उनके हाथ में अंडरवियर था। जब फैंस उनके आइकॉनिक सॉन्ग को सुनकर मदहोश हो रहे थे। तो उसी दौरान सिंगर ने अंडरवियर भीड़ की ओर फेंका। वह भीड़ को टीज करते दिखते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय