रायपुर/राजनांदगांव। इंदामारा स्थित आईबी ग्रुप द्वारा निर्मित अल अजीज मस्जिद ने थोड़े ही समय में बड़ी ख्याति अर्जित कर ली है , अब यह सिर्फ एक धर्मस्थल के रूप में ही नहीं बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी मशहूर हो रही है देखने वाले तो छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (इंदामारा) स्थित मस्जिद को पर्यटक मदीने में दिखाई देने वाली मस्जिद के स्वरुप में देखने लगे हैं रमजान में शुरु होने वाली बेहद खूबसूरत मस्जिद के दीदार को छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश , ओडिशा, और महारष्ट्र आदि राज्यों से लगभग तीन हजार लोग आ चुके है, छत्तीसगढ़ के आलावा समीपवर्ती राज्य के हर वर्ग के लोग आ रहे इसे देखने और गार्डन फाउंटेन का लुत्फ उठा रहे है । सभी इसकी खूबसूरती से प्रभावित है रमजान के पाक मौके पर शुरु होने वाली अल अजीज मस्जिद न सिर्फ राजनांदगाव बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए एक दर्शनीयस्थल बनती जा रही है।

More Stories
रायपुर में 8 से 11 अगस्त तक गूंजेगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’, देशभक्ति और प्रतिभाओं का होगा महाकुंभ
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा