पीएफआई नेताओं के आवासों पर देशव्यापी छापेमारी की कार्यवाही असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास!
कोटा, 22सितंबर 2022 :
आज पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा NIA की छापेमारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जिला अध्यक्ष साजिद अहमद ने पॉपुलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं के आवासों और कार्यालयों में छापेमारी और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के विकास में पूरी तरह विफल हो चुकी लालसावादी, फासीवादी सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए देश का छुपा दुश्मन बना रही है।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सौ से अधिक शीर्ष नेताओं को कल आधी रात के बाद देश भर में गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। गिरफ्तार लोगों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय और राज्य के नेता शामिल हैं। यह कार्यवाही एनआईए और ईडी द्वारा की गई है, जो हिंदुत्व शासन के हाथों में अपने विरोधियों को डराने के लिए दो सहायक उपकरण हैं। जिन्होंने नेताओं के घरों में छापे मारी और उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा की है। पीएफआई नेताओं के आवासों पर देशव्यापी छापेमारी की कार्यवाही असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास है! हिंदुत्व फासीवादियों की विभाजनकारी राजनीति जो देश को संकट की ओर ले जाती है।
जिला महासचिव नईम अख्तर ने कहा कि अगर आरएसएस के नेतृत्व वाली फासीवादी सरकार इस तरह के छापे और गिरफ्तारियों के प्रदर्शन से असहमति की आवाजों को दबाने का सपना देख रही है, तो यह केवल एक सपना ही रहेगा! अन्यायपूर्ण छापेमारी और गिरफ्तारियों का जन-आंदोलनों द्वारा विरोध किया जाएगा। नेताओं की छापेमारी और गिरफ़्तारी संगठनों को बदनाम करने और देश के निर्दोष लोगों और देश के लिए एक दुश्मन के रूप में भय पैदा करने के लिए हैं।
सरकार अपने लगातार आरोपों और छापों के बावजूद, संगठनों के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों या वित्तीय हेराफेरी के किसी भी अपराध को साबित करने में विफल रही है। फासीवादी शासन के अनुचित और अलोकतांत्रिक कृत्यों के प्रति देश में तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों की चुप्पी सबसे परेशान करने वाली और खेदजनक बात है, शोएब अहमद ने बताया।सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर हिंदुत्व फासीवादी शासन का विरोध करने और उसे हराने के लिए आगे आना चाहिए।सभी गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए।
इस दौरान बडी संख्या में पॉपुलर फ्रंट कार्यकता विरोध प्रदर्शन में मौजूद रह।
जिला अध्यक्ष – साजिद अहमद
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(कोटा)

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र