कानपुर: पिटबुल डॉग की दहशत इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अगला मामला कानपुर से सामने आया। यहां एक पिटबुल ने गाय पर ही हमला कर दिया। गाय के जबड़े को पिटबुल ने अपने दांतों में दबा लिया। इसके बाद कई लोग गाय को पिटबुल के कब्जे से छुड़ाने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। लोग पिटबुल को पीटते रहे लेकिन उस पर कोई असर ही नहीं पड़ा। काफी प्रयास के बाद गाय को छुड़ाया जा सका। इस घटना का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
पानी में जाने पर पिटबुल ने गाय को छोड़ा
मामला कानपुर के सरसैया घाट से सामने आया। यहां एक मालिक के साथ आए पिटबुल ने गाय पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय जैसे ही कुछ खाने के लिए नीचे झुकी तो पिटबुल ने उसके जबड़े को दबोच लिया। इसके बाद पहले तो गाय ने उससे बचने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग भी उसे छुड़ाने के लिए पिटबुल को पीटते रहे लेकिन उसने गाय को नहीं छोड़ा। आखिरकार पानी में ले जाने के बाद पिटबुल ने गाय के जबड़े को छोड़ा।
पिटबुल पर प्रतिबंध की हुई मांग
लोगों ने बताया कि गाय को इस तरह से बेबस देखकर वह उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन पिटबुल ने उसे मजबूती से पकड़ रखा था। हाथों से पिटाई के बाद भी पिटबुल पर कोई असर नहीं हुए। इसके बाद लोहे की रॉड से भी उस पर हमला किया गया। लेकिन डॉग ने गाय के जबड़े को नहीं छोड़ा। लगातार कई हमले और डॉग को पानी में ले जाने के बाद उसने गाय को छोड़ा। स्थानीय लोगों का साफतौर पर कहना है कि पिटबुल डॉग को इस तरह से सार्वजनिक छोड़ने पर रोक लगी है लेकिन इसके बाद भी इसे पालने वाले ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नगर निगम के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। गाय पर हुए इस हमले के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता आ रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि पिटबुल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र