ग्वालियर. भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन के पास एक गाय से टकार गई। गुरुवार देर शाम हुआ इस घटना के बाद सेमी-हाई-स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन ने अपनी आगे की यात्रा शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि रानी कमलापति जाने वाली ट्रेन (संख्या 20172) शाम करीब सवा छह बजे गाय से टकराई और करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही। उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ग्वालियर जिले में डबरा की ओर जाने वाली रेल की पटरियों पर अचानक गाय आ गई।
घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आरपीएफ को भी मौके पर बुलाना पड़ा। आरपीएफ भीड़ को दूर किया और उसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक अप्रैल को रानी कमलापति (भोपाल) से लेकर हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) तक चलने वाली इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक