April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

Indian Railway लाया नया न‍ियम, ट्रेनों में नहीं होंगे गार्ड जाने- अब कौन द‍िखाएगा हरी झंडी

नई दिल्ली :- अगर आप भी ज्यादातर Train से सफर करते हैं तो रेलवे की तरफ से नया नियम लागू किया गया है जिसे जानना आपको बहुत जरूरी है. Railway मंत्रालय के नए न‍ियम के अनुसार ट्रेनों में अब Gard नहीं होंगे. दरअसल, रेलवे ने गार्ड का पदनाम बदलने का फैसला ले लिया है. इस बदलाव के बाद गार्ड को Goods Train Manager के नाम से जाना जाएगा. आपको बता दें कि प‍िछले द‍िनों कर्मचारियों की कई साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने Railway Guard के पदनाम को बदल दिया है. अब Train Guard को Train Manager के नाम से जाना जाऐगा.

पुरानी मांग के चलते बदला गया पदनाम 

आपको बता दें कि रेलवे की तरफ से इस संबंध में सभी जोन के GM को ल‍िख‍ित सूचना दी गई है. इस बदलाव को तुरंत लागूूूू किया गया है. पद नाम बदलने की रेलवे कर्मचारियों की बहुत पुरानी मांग थी. बताया जा रहा है कि रेलवे के Official Tweeter Handel पर भी इस बारे में जानकारी दी गई थी. साल 2004 से कर्मचारी गार्ड का पदनाम बदलने की लगातार मांग कर रहेे थे.

ट्रेन की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी गार्ड पर

गार्ड का नाम बदलने के पीछे कर्मचारियों का तर्क था क‍ि गार्ड का काम केवल Signal के लिए झंडी और टार्च दिखाना ही नहीं है, बल्‍क‍ि ट्रेन की देख- रेख करने की पूरी जिम्मेदारी भी गार्ड पर होती है. रेलवे का कहना है कि उन्होंने गार्ड का पदनाम भले ही Change कर दिया हो, लेक‍िन जिम्मेदारियां उस पर पहले वाली ही रहेंगी.

https://d46e4295ef878a04af49c47a2d0f2706.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-38/html/container.html

कुछ और कर्मचारियों के पदनाम में किया गया बदलाव

रेलवे ने साफ शब्दों में कहा है कि पदनाम बदलने से जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. उनका कहना है कि ट्रेन में यात्रियों की जरूरत पूरा करने के अलावा पार्सल सामग्री का निष्पादन, यात्री सुरक्षा और ट्रेन की देख- रेख की ज‍िम्‍मेदारी भी गार्ड पर ही होगी. इसल‍िए पदनाम बदलने की मांग को रेलवे ने स्वीकार कर लिया है. आपको बता दें कि कुछ और कर्मचार‍ियों के पद नाम में भी बदलाव क‍िया गया है.

किन कर्मचारियों के पदनाम में किया गया बदलाव 

पुराना पदनाम             नया पदनाम                असिस्टेंट गार्ड-             असिस्टेंट पैसेंजर ट्रेन मैनेजर गुड्स गार्ड-                  गुड्स ट्रेन मैनेजर सीनियर      गुड्स गार्ड-                  सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर      सीनियर पैसेंजर गार्ड-    सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर  मेल / एक्सप्रेस गार्ड-     मेल/एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर