नई दिल्ली: वो दिन जब पूरे देश की आंखें नम हुईं. सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव रूलाकर चले गए. राजू श्रीवास्तव ने 42 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिरी सांस ली. उन्हें 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था. कई दिनों तक उनका इलाज चला.
पर सबके चहेते गजोधर भैया बच नहीं सके. सबको हंसाने वाला एक सितारा हमेशा के लिए मौन हो गया. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हुए. दिल्ली के निगमबोध घाट में राजू का अंतिम संस्कार किया गया. फैंस, परिजन और परिवार ने कॉमेडियन को नम आंखों से विदाई दी.

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह