June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

युवक ने किया चलती मेट्रो में स्नान

एक वीडियो में कपल मेट्रो में किस करते हुए दिखाई दे रहे थे, ऐसे में अब चलती मेट्रो के अंदर एक युवक के नहाने का वीडियो सामने आया है। बता दें कि यह अजीबोगरीब घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क की है। वीडियो कुछ महीने पुराना है लेकिन एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बता दें कि इसे अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।ऐसे में अब वायरल हो रहे इस वीडियो पर हजारों लोग इस प्रतिक्रिया दे रहे है।

मेट्रो में नहाया शख्स

सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेट्रो में सवार एक युवक पहले अपनी शर्ट-पैंट उतारता है फिर सूटकेस खोलकर उसमें बैठ जाता है। इसके बाद बोतल से पानी निकालता है और स्पंज (पानी सोखने वाला) को गीला कर शरीर पर रगड़ने लगता है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान वह शैंपू का भी उपयोग करता है।

नजारा देख लोगों के उड़े होश

नहाने के बाद युवक सूटकेस बंद करता है और कपड़े पहन लेता है। इस दौरान उसके आसपास खड़े यात्री भौचक्के रह जाते हैं। कुछ तो उसकी हरकत देख अपनी सीट चेंज कर लेते हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को princezee नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- ‘NYC ट्रेन में स्नान।’ कैप्शन के अनुसार, घटना न्यूयॉर्क मेट्रो (New York City Subway) की है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर युवक की हरकत को लेकर बहस हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स उसकी आलोचना कर रहे हैं।