May 3, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पुलिस द्वारा अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद में छात्राओं को दी गई “अभिव्यक्ति ऐप” की जानकारी

महिला/बालिका संबंधी अपराध रोकने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस चला रही मुहिम

बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस एवं चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा लगातार महिला एवं बालिकाओं को “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है।

इसी तारतम्य मे दिनांक 20.09.2022 को अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद के शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप तैयार किया है। अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। थाना/चौकी मे जाए बिना ही, अभिव्यक्ति ऐप के जरिए महिलाएं कहीं से भी एवं किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

सायबर सेल बलौदाबाजार से आरक्षक कुमार जायसवाल द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के इस्तेमाल करने के बारे में स्कूल में मौजूद छात्राओं को सतर्कता संबंधी जानकारी /दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि सबसे पहले प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप साइन इन और मोबाइल नंबर से डाउनलोड किया जा सकता है, प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओटीपी आएगा, ओटीपी से ऐप वेरिफाई होगा।

कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला एवं बालिका अपराध के बारे में बताया गया, कि किस तरह महिला अपराध होने पर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से समाधान किया जा सकेगा। इस ऐप की जानकारी हम दूसरों को भी देंगे, ताकि महिला संबंधी होने वाले अपराध का तुरंत समाधान हो सके।

चाईल्ड लाइन केन्द्र समन्वयक रेखा शर्मा द्वारा चाईल्ड लाइन की गतिविधियों, कार्यप्रणाली व बच्चों से सम्बंधित पॉस्को एक्ट, जे.जे.एक्ट व बाल विवाह जैसे अधिनियमों व सेल्टर, दत्तक ग्रहण आदि की जानकारी गई। CWC से अपर्णा सराफ व ICPS से अर्चना जी ने महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य जी.पी. दत्ता, स्कूल के समस्त शिक्षक व 125 बच्चे उपस्थित रहे।