रायपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल यानी आज पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होना है. जिसकी ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके साथ बस्तर की महिलाओं से भी मुलाकात का भी कार्यक्रम है. चुनावी वर्ष होने से प्रियंका गांधी के इस दौर के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. विधानसभा में टिकिट के दावेदार बस्तर संभाग से सभी विधायक और टिकिट दावेदार भीड़ के साथ अपने अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं.जानकारी के अनुसार सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सीएम बघेल लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र