बिलासपुर। देर रात घूमने वाले असामाजिक तत्व व आपराधिक लोगों पर कार्रवाई करने के लिए मंगलवार की रात बिलासपुर पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा 12 वाहन जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल,मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित प्वाइंट
गांधी चौक , महाराणा प्रताप चौक , हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, गुरुनानक चौक, गुम्बर चौक पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
कुल 74 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही जिसमे 185 एमव्ही एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गई इसके अतिरिक्त एमव्ही एक्ट के अंतर्गत 62 प्रकरण मे कार्यवाही की गयी कुल 62 प्रकरण में शमन शुल्क 35100 रुपए लिया गया।
काले रंग की फिल्मवाली कार पर कार्रवाई
शहर एवं ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 120 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग मे शामिल
काले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के खिलाफ की गयी वैधानिक कार्यवाही। एक वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मौके पर ही सन फ़िल्म उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने दी गयी समझाईश। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 12 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ ही कुल 62 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 35100 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र