कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया।
बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
बांगो बावापारा का रहने वाला
हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावापारा का रहने वाला था। सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल।
बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया।
वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि घटना के बाद आरोपित ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
SC-ST छात्रों के लिए सुनहरा मौका! उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक भरें आवेदन
रायपुर में 15 जून से घर-घर होगी कुष्ठ रोग की जांच, दिखे ये 4 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच
तरबूज नहीं बना मौत की वजह! जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बच्चे की मौत पर सामने आई नई सच्चाई