मुंबई, हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म आदिपुरुष से बजरंग बली का लुक रिवील कर दिया गया है।
निर्देशक ओम राउत की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ से बजरंबली पवन पुत्र हनुमान का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में देवदत्त गजानन भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे प्रभास ने फिल्म से बजरंग बली यानी देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील किया है। जिसके साथ ही कैप्शन दिया है, ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण… जय पवनपुत्र हनुमान!’
उल्लेखनीय है कि प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर