April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

डण्डा से मारकर प्राण घातक हमला कर फरार 04आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार

आरोपीयान को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक मंजूलता राठौर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 471/2021 धारा 294, 323, 506, 307, 34 भादवि के फरार आरोपी
01.गोपीचंद साहू पिता अश्वनी साहू उम्र 26 साल साकिन महावीर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार भाटापारा
02 – मनीष यादव पिता भोला यादव उम्र 23 साल साकिन केके वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार भाटापारा
03 खेमचंद साहू पिता स्वः संतोष साहू उम्र 26 साल साकिन महावीर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार भाटापारा
04 ऐश्वर उर्फ ईश्वर साहू पिता संतोष साहू उम्र 19 साल साकिन के के वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार भाटापारा को गिर0 करने में मिली सफलता।

विवरण इस प्रकार है प्रार्थी सुरेश यादव पता कल्याण सागर तलाब के के वार्ड भाटापारा में रहता है जो के के वार्ड में ही किराना दुकान चलाता है दिनांक 05.11.2021 की रात को दिवाली पर्व होने से गौरी गौरा स्थापित कर रहे थे कि रात करीब 01/00 बजे प्रार्थी का भाई बिट्ट यादव गौरा गौरी स्थान से थोड़ी दूर जानकी मंदिर की तरफ जा रहा था कि पुरानी रंजीश के चलते अकेले पाकर जानकी मंदिर के पीछे मे प्रार्थी के भाई की हत्या करने की गरज से राहुल यादव ऊर्फ जयकर एवं उनके साथी समीन खान, ईश्वर साहू, मनीष यादव, गोपी साहू, छोटू साहू, फागु, बाबा साहू सभी घेरकर हाथ मुक्का एवं डंडा से लगातार कई बार प्राण घातक वार कर दिये कि चिल्लाने की आवाज से प्रार्थी तथा अनिल यादव अन्य लोगो को आते देखकर राहुल यादव ऊर्फ जयकर एवं उनके साथी समीन खान, ईश्वर साहू, मनीष यादव, गोपी साहू, छोटू साहू, फागु, बाबा साहू द्वारा लोगो को अश्लील मां बहन की गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भागे है तब प्रार्थी अपने भाई को देखा माथे , चेहरा , गला , बाये हाथ के पंजा ऊंगली तथा बदन में गंभीर चोट लगी है ठीक से बात नहीं कर पा रहा है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण के 02 आरोपी समीर खान एवं मनीष यादव राहुल यादव ऊर्फ जयकर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया वर्तमान में जमानत पर है।

उक्त कार्यवाही में सउनि नेतराम साहू, किरण कुमार जायसवावल, अशोक ध्रुव, परदेशी ध्रुव का विशेष योगदान रहा।