August 7, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कानून की मांग

नयी दिल्ली. नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित कैलाश सत्‍यार्थी ने मानव तस्करी के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कानून बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह लड़कियों और महिलाओं को सर्वाधिक प्रभावित करता है।
श्री सत्यार्थी ने मानव तस्करी पर गुरुवार को यहां आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह समाज के लिए अभिशाप है। उन्‍होंने कहा, ‘‘हमें मानव तस्करी के विरुद्ध एक स्वतंत्र और मजबूत कानून की आवश्यकता है। यह अपराध के खिलाफ प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए समय की मांग है।” कार्यशाला में एनसीपीसीआर की सदस्य सचिव रूपाली बनर्जी सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशक संजय चंदर भी उपस्थित थे।