जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस आरक्षक ने पहले तो पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में नरसिंहपुर जिले में जाकर उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला संजीवनी नगर थाने का है। पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को पत्नी-पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में आरक्षक सुरेश कुमार चौधरी ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से जल गई। उसको इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद आरक्षक अपने पैतृक गांव चला गया और 17 मार्च के बाद उसके घर वापस नहीं आने से परिजनों ने थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक स्पेशल बांच में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।
जांच के दौरान संजीवनी नगर पुलिस से जबलपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरक्षक ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद अक्सर आरक्षक ड्यूटी पर नहीं आता था। वहीं, पत्नी ने इस पूरे मामले में पुलिस को लिखित रूप से जांच करने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला