मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने दो साल के बेटे जय का क्यूट वीडियो शेयर किया है।
प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। प्रीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और बच्चों के प्यारे वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे जय का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है।
प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आप अपने छोटे से बच्चे को सफाई करने और मम्मा की मदद करते हुए देखते हैं तो बहुत खुशी मिलती है। यहां देखो छोटा सा जय ‘स्वच्छ भारत’ के मूव्स की प्रैक्टिस कर रहा है। प्रीति जिंटा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

More Stories
फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! 14 गेंदों में 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन, बढ़ी बड़ी पारी की चिंता
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां