उत्तर बस्तर कांकेर. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण एवं खेल सामग्री क्रय करने हेतु अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनूप नाग के अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला द्वारा 12 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है। कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्रामपंचायत मनेगांव में समुदाय भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये और अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम गोडरी में खेल सामग्री क्रय करने के लिए 03 लाख 42 हजार रूपये, गोड़बिनापाल और अमाबेड़ा 02-02 लाख रूपये तथा किरकेपराली में खेल सामग्री क्रय करने हेतु 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर