सीईओ सुंदर पिचाई ने निकाले गए कर्मचारियों को Email भेजा
नई दिल्ली//दि बीबीसी लाइव :
दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी Google ने भारत में काम कर रहे अपने 453 कर्मचारियों को रातों रात नौकरी से निकाल दिया है।
निकाले गए कर्मचारी गूगल इंडिया के ऑफिस में कई विभागों में अहम भूमिका निभा रहे थे। इस बारे में गूगल और अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई ने निकाले गए कर्मचारियों को एक Email भी भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह इस स्थिति तक पहुंचने के लिए किये गए सभी फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते है।
भारत में काम कर रहे लोगों पर गिरी गाज —
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Google के लिए काम करने वाले 453 कर्मचारियों पर अचानक गाज गिरी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, जिन लोगों को टर्मिनेट किया है, उन्हें गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता की तरफ से ई-मेल मिला है, जिसमें उन्हें टर्मिनेशन की सूचना दी गई है।
हालांकि इस बात को लेकर संशय है कि 453 कर्मचारियों की छंटनी पहले से घोषित 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का हिस्सा है या फिर ये छंटनी उससे अलग है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ईमेल में लिखा —
“हमने अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को पहले ही अलग से ई-मेल लिखा है, अन्य देशों में स्थानीय कानूनों और प्रैक्टिस की वजह से इसमें अधिक समय लग सकता है।
पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा कि, हम जिन नौकरियों को समाप्त कर रहे है, वे सभी समीक्षा के परिणाम को दर्शाती है। उन्होंने अल्फाबेट, प्रोडक्ट, फंक्शन, लेवल से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में ये कटौती की है।
दुनियाभर में बिगड़ी आर्थिक स्थिती से हो रही छंटनी!!
आपको बता दें कि दुनियाभर में कई बड़ी आईटी दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने 5 फीसदी यानि 10,000 नौकरियों की छंटनी की बात कही है. Amazon से 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। वही दुनियाभर में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) भी अपने करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की सूचना है!

More Stories
खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी
हमर क्लिनिक की स्टाफ नर्स ने कमरे में की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
तबादले की हड़बड़ी में बड़ा खेल! जिस अधिकारी को अधिकार ही नहीं, उसके नाम से जारी हुआ फर्जी ट्रांसफर आदेश