स्वरा भास्कर ने अपने फैन्स को तगड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की। स्वरा ने सपा नेता और सोशल ऐक्टिविस्ट फहद अहमद को अपना हमसफर चुना है। फहद और स्वरा की मुलाकात कैसे हुई और दोस्ती प्यार में कैसे बदली, ये सारी जानकारी उन्होंने एक खूबसूरत मोंटाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है। स्वरा के करीबी सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें पोस्ट करके बधाइयां दे रहे हैं। इसमें स्वरा लाल साड़ी पहने फहद का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। स्वरा ने 6 जनवरी को कोर्ट में स्पेशल मैरिज ऐक्ट के तहत शादी की थी। अब सभी को इस बारे में बताया है।
स्वरा ने शेयर किया लव स्टोरी का वीडियो
स्वरा ने अपने पोस्ट में लिखा है, कभी-कभी कुछ चीजें हर वक्त आसपास होती हैं और आप उन्हें दूर खोजते रहते हो। हमें प्यार की तलाश थी, पहले दोस्ती मिली। फिर हम एक-दूसरे को मिल गए। फहद जिरार अहमद, मेरे दिल में स्वागत है। यह अस्त-व्यस्त है लेकिन तुम्हारा है। स्वरा ने वीडियो में अपने और फहद के साथ बिताए कुछ खास लमहे सबके साथ साझा किए हैं। अपनी पहली सेल्फी के साथ दोस्ती कैसे बढ़ी यह सब दिखाया है। वहीं यह भी बताया है कि 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज के पेपर्स सब्मिट किए थे।
प्रोटेस्ट से शुरू हुई थी दोस्ती
फहद अहमद समाजवादी पार्टी युवजन सभा के स्टेट प्रेसिडेंट और सोशल ऐक्टिविस्ट हैं। दोनों की मुलाका 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ली गई। स्वरा ने लिखा है कि उनकी बिल्ली गालिब दोनों को करीब लाई फिर दोनों से रहा नहीं गया।

More Stories
भिलाई में 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर मौत से खेल! बच्चों का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद, बड़ा हादसा टला
CG स्कूलों में गुरुजी के कारनामों पर बड़ा एक्शन! 3 शिक्षक सस्पेंड, शराब, बदसलूकी और नेटवर्क मार्केटिंग के आरोप, कई मामलों की जांच तेज
रायगढ़ में देह व्यापार का बड़ा भंडाफोड़! दो ठिकानों पर पुलिस की रेड, 2 नाबालिग बालिकाएं मुक्त, POCSO समेत कई धाराओं में केस