वाशिंगटन. भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अमेरिका में 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
सुश्री हेली दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया।
वर्ष 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद सुश्री हेली रिपब्लिकन नामांकन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए पहली बड़ी चुनौती बन गई हैं। उन्होंने दो साल पहले कहा था कि वह 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपने पूर्व बॉस यानी श्री ट्रंप को चुनौती नहीं देंगी।
भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये साफ हो गया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
दो साल पहले वह श्री ट्रंप के लिए चुनौती नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 लड़ने के संकेत बीते महीने ही दे दिए थे।
फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में जनवरी में अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली से जब ये पूछा गया कि क्या वह 2024 का अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया,“ये न्यू जेनरेशन वक्त है, यह नई लीडरशिप का वक्त है, और यह हमारे देश को वापस लेने का वक्त है। अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं।”
दरअसल निक्की ने अप्रैल 2021 में कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के 2024 के व्हाइट हाउस चुनाव की दौड़ में होने पर सुश्री मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी को भी यंग लीडरशिप की जरूरत है।
रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली ने कहा था कि श्री बाइडन दूसरे कार्यकाल के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि था रिपब्लिकन को सरकार में वापस लाने की जरूरत है जो लीडरशिप कर सकते हैं और चुनाव जीत सकते हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 में होने जा रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह महसूस करती हैं कि वह देश को नई दिशा में ले जाने वाले नेता के तौर पर सामने आ सकती हैं।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर