सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
ग्राम बालसी निवासी आरोपियों के कब्जे से 10लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुवा शराब और 1 बोरी पॉलिथीन में 40 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। आरोपी नाम- लीलाधर रात्रे, पिता -तिलकू रात्रे, उम्र-33 वर्ष , जाति- सतनामी निवासी ग्राम- बालसी पर कारवाहि की गई है।
02) ग्राम- बालसी, थाना सरायपाली के ही एक अन्य आरोपी तुलसीदास रात्रे पिता -तिलकू , उम्र-45 वर्ष के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब और 1बोरी पॉलिथीन में 30 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है।
03) इसी तरह एक अन्य कार्यवाही में, ग्राम बालसी ,थाना -सरायपाली के ही श्रीमति जयंती अजय पति महेश अजय के कब्जे से 2 लीटर हा भ म शराब और 6 प्लास्टिक बोरी में 300 किलोग्राम महुआ लहान ,श्रीराम रात्रे, पिता-सेतराम के कब्जे से 1लीटर हा भ म शराब और 40किलो ग्राम महुआ लहान ,श्रीमति मिलन बाई पति पदमन भारद्वाज के कब्जे से 40 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),(च),और 34(2),59(क) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाख़िल किया गया है।
04) एक और अन्य कार्यवाही में थाना सरायपाली के ग्राम माधोपाली डीपा पारा, टिकरा से लावारिश हालत मे 75 लीटर हा भ म शराब बरामद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस सम्पूर्ण कारवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी व वृत्त सरायपाली प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज, आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडेय और खिनी राम खुटे नगर सैनिक शिरिष भोई व लक्ष्मी कुमार और वाहन चालक रोहित साहू और ग्रामवासी बालसी व महिला समूह उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।

More Stories
दो बच्चों ने दिया ईमानदारी का परिचय..
कलेक्टर श्री लंगेह ने अग्निवीरों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
बलौदाबाजार में EOW-ACB की बड़ी रेड! शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर छापा, दस्तावेजों की गहन जांच से मचा हड़कंप