रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने रमेश कुमार सिन्हा का नाम केंद्र सरकार को नामित किया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी 10 मार्च 2023 को रिटायर होने वाले है। उनके रिटायरमेंट के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को रिकमंडेशन दिया है। जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत है। उन्हें वही इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाये जाने का रिकमंडेशन दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र