मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो नये वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
एक माह से भी कम समय में प्रधानमंत्री का यह दूसरा मुंबई दौरा है। गौरतलब है कि बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है।
आज शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनें मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी उपनगर स्थित मरोल में अलजामीया-तुस-सैफिया अरबी अकादमी के मुंबई परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही उनके सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड एक्सटेंशन ब्रिज, कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करने की संभावना है।

More Stories
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप : छात्राओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए