रायपुर। कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से 5 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. जिसमें 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए।
पुलिस के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

More Stories
हमर क्लिनिक की स्टाफ नर्स ने कमरे में की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
तबादले की हड़बड़ी में बड़ा खेल! जिस अधिकारी को अधिकार ही नहीं, उसके नाम से जारी हुआ फर्जी ट्रांसफर आदेश
छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल