संयुक्त राष्ट्र. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) ने तुर्की और सीरिया में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए 20 करोड़ स्विस फ़्रैंक (21.7 करोड़ डॉलर) की आवश्यक प्रारंभिक सहायता का अनुमान लगाया है।
संचालन समन्वय जेवियर कैस्टेलानोस ने स्पूतनिक को यह जानकारी दी। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, “हम 20 करोड़ स्विस फ़्रैंक का एक आपातकालीन बिल लेकर आए हैं जिनमें से 12 करोड़ तुर्की को और आठ करोड़ सीरिया को जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि यह राशि 12 महीने की अवधि के दौरान प्रदान की जाएगी।
श्री कैस्टेलानोस के अनुसार, तुर्की-सीरिया भूकंप प्रभावितों की मदद के लिए आवश्यक राहत सहायता की अंतिम राशि निर्धारित करने के लिए आईएफआरसी को कई महीनों के आकलन की आवश्यकता होगी।
गौरतलब है कि सोमवार को दो बड़े भूकंपों और उसके बाद आये दर्जनों झटकाें से दोनों देश हिल गए थे, जिनमें 15,000 से अधिक लोग मारे गये और हजारों मकान ढह गये।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र