रायपुर. योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयर में दिन ब दिन गिरावट आ रही है. पिछले हफ्ते पतंजलि फूड्स के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. बीते हफ्ते कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान निवेशकों को अब तक करीब 7 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 3 फरवरी को पतंजलि फूड्स के शेयर में लोअर सर्किट लग गया और यह 903.35 रुपए तक गिर गया. कारोबार के अंत में शेयर की कीमत 906.80 रुपये रही. कंपनी का मार्केट कैप 32,825.69 करोड़ रुपए है. एक हफ्ते पहले यानी 27 जनवरी को शेयर की कीमत 1102 रुपये के स्तर पर थी और मार्केट कैप करीब 40 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर बना हुआ था.

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला