June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अनुविभाग सरायपाली में कन्या शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग..

मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

सामाजिक कार्यकर्ता पंडित टिकेश्वर मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आर टी आई जागरुकता संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग की गई है।

जिसमे श्री मिश्रा जी ने आंकड़ों के साथ ध्यानाकर्षित किया की सरायपाली अंचल में लगभग 50/60 हायर सेकेण्डरी हैं जहाँ से प्रति वर्ष लगभग दो से ढाई हजार छात्रायें उच्च अध्ययन के लिए निकलतीं हैं। सरायपाली क्षेत्रों में दो महाविद्यालय हैं जहाँ प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 300/400 छात्र छात्रायें प्रवेश लेती हैं बाकी में से जो छात्रायें मध्यम वर्ग उच्च वर्ग से घरों से रहती हैं। उच्च अध्ययन के लिए बाहर जाती हैं बाकी सभी घरों में ही रहकर स्वाध्यायी छात्रा के रूप में अध्ययन करने को विवश हो जाती हैं।

उक्त समस्या के समाधान हेतु मेरी आपसे सरायपाली क्षेत्र में एक नवीन कन्या महाविद्यालय की स्वीकृति की मांग करता हूँ साथ ही साथ सरायपाली के दो महाविद्यालय एवं बलौदा के महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सिट की बढोतरी किया जावे ताकि अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को महाविद्यालयीन विद्या अध्ययन का लाभ मिल सके।

विदित हो कि सरायपाली के स्व: बिरेंद्र बहादुर शासकीय महाविद्यालय सरायपाली का परिसर लगभग 15/20 एकड का परिसर है जिससे उक्त परिसर पर ही सर्व सुविधा युक्त कन्या महाविद्यालय भवन टाईल्स, शौचालय, छात्रावास सहित बन सकता है।

अतः अनुविभाग सरायपाली में नवीन कन्या महाविद्यालय स्वीकृति दिये जाने की महतीं कृपा हो।