सवाईमाधोपुर. राजस्थान के रणथम्भौर अभयारण्य से फिर बुरी खबर आई है। यहां बाघों का कुनबा बढऩे की उम्मीद को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल पिछले दिनों तीन शावकों के साथ नजर आई बाघिन टी-114 और उसके एक शावक की मौत हो गई है।
जंगल में मिले दोनों शव
दोनों के शव फलौदी रेंज के जंगल में मिले हैं। शावक का शव मंगलवार को सुबह 6 बजे नाहरी के नाले एनिकट में मिला। वहीं शाम को इस स्थान से 800 मीटर की दूरी पर बाघिन का शव भी वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया। बुधवार को बाघिन का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश