धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय पी डी महाविद्यालय रायगढ़ में स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासियों की भूमिका को लेकर अनेक वक्तव्य एवं कार्यक्रम प्रस्तुति दिये गए , जिसमें मुख्य प्रवक्ता शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ के प्राचार्य डॉ. एस. बी. लकड़ा एवं अंबिकापुर से इंदर भगत जी थे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.एस बी लकड़ा ने बताया कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस तरह के कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्तर पर होना बहुत ही सराहनीय है जिससे हम स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिये आदिवासी सपूतों को खोजें । इस अवसर पर इंदर भगत जी ने बताया कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए बहुत सारे वीर सपूतों ने अपना रक्त बहाया है जिनको इतिहास में संजोना एवम स्मरण रखना बहुत जरूरी है।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कई महाविद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमे शासकीय महाविद्यालय धर्मजयगढ़ के छात्रों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी निरंजन कुजूर के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में रोहन राठिया, बलवंत सिंह, सागर भगत, विनीत नामदेव, चित्रसेन राठिया, सूरज यादव ,मंजिला राठिया ,शशी किरण राठिया, सरस्वती राठिया, वंदना राठिया ,रजंती राठिया, पूजा सिदार आदि छात्रों ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला