११विभाग सम्हालने वाले श्री राजिमवाले को cgsacs का लिंक ऑफिसर बना कर प्रभार सौंपा!
रायपुर /दि बीबीसी लाइव/वरुण गौरी :
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट काउंसिल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफ़ान शेख़ द्वारा लाखों की दवाइयां एक्सपायरी वा विभाग में भारी अनियमितता उजागर कर मामले में संज्ञान लेने उच्च अधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को लिखित इसकी शिकायत/जानकारी दी।
जिस पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार संचालक IAS भीम सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इंद्रावती भवन में बैठक कर अधिकारियों कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है!
साथ ही cgsacs के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी डॉ एस के बिंझवार (जो पिछले 9सालों से विभाग में हैं) को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है!
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह जो वर्तमान में cgsacs में अतिरिक्त संचालक पद पर हैं उन्होंने एक जिम्मेदार व्यक्ति श्रीकांत राजिमवाले को लिंक ऑफिसर बना कर विभाग का जिम्मा सौंपा है। आपको बता दें की श्रीकांत राजिमवाले जो एक वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति हैं, पहले से उनके पास 11विभागों का जिम्मा है! (हमे उम्मीद है इनके आने से प्रदेश के उक्त संक्रमित मरीजों को लाभ मिलेगा!)
आपको बता दें की The BBC Live (Digital Media) द्वारा cgsacs में लाखों की दवाइयां एक्सपायरी की खबर प्रकाशित की गई और यह ओ दवाइयां है जो एचआईवी/ एड्स जैसे संक्रमित, गंभीर मरीजों के लिए होती है, जबकि कोरोना काल में मरीज दवाइयों के लिए भटकते फिरते थे!

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान