धरमजयगढ /दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
ऐतिहासिक नगर धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक तरह से बवाल मच गया ,दर असल हुआ ये के,वन विभाग परिसर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान धरमजयगढ नगर पंचायत के अध्यक्ष श्याम तरुण साहू को ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा अंदर जाने से मना कर दिया गया, फिर क्या था कुछ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा वहीं पुलिस की दादा गिरी नही चलेगी की नारे बाजी के साथ आक्रोश ब्यक्त करने लगे।
वहीं बता दें,नगर अध्यक्ष को सीएम से मिलने अंदर जाने से रोकने के बाद वहां एक बवाल सा माहौल निर्मित हो गया था , काफी देर तक पुलिस और कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच बहस बाजी और विवाद की स्थिति देखी गई। यही नही धरमजयगढ क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी सरपंचों को भी ऐसे ही कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ा। सरपंच संघ को यह कहकर अंदर जाने से मना कर दिया गया कि आप लोग हड़ताल पर है। इस पर सरपंच संघ का कहना है की,ऐसी बात है तो एस डी एम कार्यालय से हमे पास बनाकर दिया ही क्यों गया,जब पास दिया गया है, तो हमे फिर सीएम से मिलने से क्यों रोका जा रहा है।
इस तरह धरमजयगढ के वन विभाग परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कुछ चौकाने वाले मामले सामने आए हैं।
बहरहाल माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का स्थानीय विभिन्न समाज के लोगों से देर रात तक वन विभाग परिसर में भेंट मुलाकात का कार्यक्रम जारी रहा।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला