आरोपीयो के पास से नगदी रकम 22820 रूपये एवं 06 नग मोबाईल कीमती 11,000 रूपये बरामद!
महासमुंद//दि बीबीसी लाइव/आबिद खान :
जिले के पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम सिनोधा रूमेकेल मार्ग में ताश के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे कि सूचना तस्दीक पर थाना पटेवा एवं सायबर सेल महासमुंद के संयुक्त टीम एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम सिंनोधा रूमेकेल मार्ग में जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें आरोपीगण – (01.) गोकूल जांगडे पिता लतेल जांगडे उम्र 46 साल निवासी सिनोधा थाना पटेवा जिला महासमुंद, (02.) बलदाउ ढीमर पिता लखन लाल ढीमर उम्र 55 साल निवासी कोडार, थाना तुमगांव जिला महासमुंद, (03.) फिरोज खान पिता चांद खान उम्र 30 साल निवासी सिनोधा, थाना पटेवा जिला महासमुंद एवं (04.) लोकनाथ साहू पिता बाबू लाल साहू उम्र 29 साल निवासी छिंदौली, थाना पटेवा जिला महासमुंद के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 22820 रूपये एवं 06 नग मोबाईल कीमती 11,000 रूपये , 01 नग मो0सा0 कीमती 25,000 रूपये, 52 ताश पत्ती जुमला कीमती 58,820 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है एवं आरोपियों को समय सदर में गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामला में जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 18/2023 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया है।
आपको बता दें की पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशानुसार एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देशन में महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ एवं चलाने वाले के उपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में निरंतर करवाही जारी है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महासमुंद प्रेमलाल साहू के निर्देशन मे थाना प्रभारी पटेवा निरीक्षक गोपाल धुर्वे ,सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि सुमित भोई,सुमित भोई प्र.आर. मिनेश ध्रुव, शुभम पांडेय, अभिषेक सिंह, चंपलेश ठाकुर, मुकेश चंद्राकर, सौरभ तोमर,देव कोसरिया, लाला राम कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने