बी-टाउन की ‘ड्रामा क्वीन’ यानी की राखी सावंत इस वक्त आदिल खान दुर्रानी संग अपने निकाह के चलते सुर्खियों में हैं. चर्चाएं सिर्फ शादी की नहीं, बल्कि राखी सावंत के धर्म और नाम बदलने पर भी है. लोग इसका कनेक्शन ‘लव जिहाद’ से जोड़ रहे हैं. अब राखी सावंत ने हर ओर चल रही धर्म बदलने की खबरों पर रिएक्शन दिया है.
धर्म बदलने पर राखी सावंत क्या बोलीं?
हाल ही में, राखी सावंत ने ‘लव जिहाद’ पर कमेंट करने से तो साफ इनकार कर दिया, लेकिन धर्म बदलने के सवाल पर जरूर जवाब दिया. ईटाइम्स के मुताबिक, राखी सावंत ने कहा, “ये हिंदुस्तान है, कोई तालिबान नहीं.” उन्होंने कहा कि उन्हें इस्लाम कबूलने में कोई प्रॉब्लम नहीं है, क्योंकि यहां सबकी अनुमति है. राखी ने ‘लव जिहाद’ पर कमेंट करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वे ऐसा करेंगी तो उनकी मुश्किलें दूसरे डायरेक्शन में चली जाएंगी.
राखी सावंत बनीं फातिमा
राखी सावंत ने ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ से बाहर आने के बाद आदिल खान संग अपने निकाह की खबर दुनिया के सामने दी थी. एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरों से लेकर मैरिज सर्टिफिकेट तक की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थी. मैरिज सर्टिफिकेट से ही पता चला था कि राखी ने धर्म बदल लिया है और अपना नाम राखी से फातिमा कर लिया है. यही नहीं, राखी और आदिल ने 7 महीने पहले ह निकाह कर लिया था.
आदिल के परिवार ने राखी को नहीं किया स्वीकार
राखी ने शादी का खुलासा करते हुए कहा था कि कुछ बातें ऐसी थीं, जिसकी वजह से राखी ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट करनी पड़ी. हालांकि, पहले आदिल ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था और फिर इस पर कमेंट करने से भी मना कर दिया था. खैर, ईटाइम्स संग बातचीत में आदिल ने कहा था कि उनकी और राखी की शादी असली है. वह अपने पेरेंट्स को मना रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी तक राखी को स्वीकार नहीं किया है.
बता दें कि आदिल बेंगलुरु स्थित एक कार शोरूम के मालिक हैं.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने