मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने पिछले महीने 29 दिसंबर, 2022 को राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली। सगाई के बाद अब हर किसी को अनंत और राधिका की शादी का इंतजार है। बता दें कि अनंत और राधिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। राधिका अक्सर अंबानी फैमिली के फंक्शन में नजर आती थीं, लेकिन अब वो इस खानदान की छोटी बहू बनने वाली हैं। क्या आप जानते हैं, अंबानी परिवार की बहू बनने वाली राधिका मर्चेंट आखिर कितनी अमीर हैं।
राधिका इंडियन क्लासिकल डांसर और एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं। राधिका मर्चेंट आलीशान लाइफ जीती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी के समधी और राधिका के पापा वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं, अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका की नेटवर्थ करीब 8-10 करोड़ रुपए है।

बता दें कि अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। जबकि अनंत अंबानी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

18 दिसंबर 1994 को मुंबई में पैदा हुईं राधिका की स्कूली पढ़ाई कैथेड्रल, जॉन कैनन स्कूल और इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से हुई है। राधिका मर्चेंट की फैमिली मूलत: गुजरात के कच्छ की रहने वाली है। उनके पिता वीरेन मर्चेंट ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं।

बता दें कि राधिका जब न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी कर भारत लौटी थीं, तो उन्होंने इंडिया फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन और देसाई एंड दीवान जी जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई की रियल एस्टेट फर्म इस्प्रावा में जूनियर सेल्स मैनेजर की नौकरी भी की है। हालांकि बाद में उन्होंने अपना फैमिली बिजनेस ज्वॉइन कर लिया।

28 साल की राधिका एक ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने श्री निभा आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर से भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है। जून, 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी। सेरेमनी के दौरान राधिका के क्लासिकल डांस करते हुए कई वीडियो भी वायरल हुए थे।

राधिका की एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम अंजली मर्चेंट है। वहीं, राधिका की मां का नाम शैला मर्चेंट है। राधिका दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। डांस के अलावा रीडिंग, ट्रैकिंग और स्विमिंग का भी शौक है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने