एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन राखी सावंत ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. कपल की कुछ वीडियो और फोटोज बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. वायरल फोटोज में राखी और आदिल को मैरिज सर्टिफिकेट हाथ में लेकर पोज देते देखा गया. दोनों ने वरमाला पहना हुआ था. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह आदिल संग खुश नहीं है. उन्हें ये भी लगता है कि शादी के सात महीने बाद उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है.
न्यूलीवेड अभिनेत्री राखी ने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि वह हमारी शादी को क्यों छिपा रहा है. मैंने आज सुबह उससे कहा कि अब दुनिया को एक साथ जाकर बता देना चाहिए. यह समय सही है जब फैंस के सामने हम अपनी मैरिज अनाउंस कर रहे हैं. हालांकि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं.
राखी सावंत से जब पूछा गया कि आजकल शादियां और ब्रेकअप अधिक हो रहे हैं, इसपर वह कहती है, “तो मैं क्या करूं?” अगर ऐसा होता है, तो मुझे परवाह नहीं है और मैं इस बार आपको बहुत सारे सबूत दे रही हूं. राखी ने आगे कहा कि वह और आदिल अब पति-पत्नी हैं और अब भी साथ रह रहे हैं. उन्होंने यहां तककहा कि उनके बीच काफी बातें चल रही हैं और वह अभी कुछ भी रिवील नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने खुलासा किया कि समय सही होने पर वह पत्ते खोलेंगी. राखी ने आगे कहा कि वह आदिल से शादी करना चाहती थी. हालांकि अब उन्होंने उनके फोन पर और व्यक्तिगत रूप से कुछ चीजें देखी हैं, जिससे उन्हें लगता है कि बहुत कुछ हो चुका है.
Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई दूसरी शादी, हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट पकड़े एक्ट्रेस की फोटोज हुई वायरल
राखी सावंत ने कहा, मुझे और आदिल को शादी किए हुए 7 महीने हो चुके हैं. आदिल की वजह से मैंने अबतक दुनिया से ये बातें छुपाई थी. हमदोनों ने सिंपल वेंडिग का सोचा था, इसलिए कोर्ट मैरिज को चुना. अभी आप सभी को बता रही हूं, क्योंकि मेरी मां बीमारी है और ये समय सही है. आपको बता दें कि राखी की ये दूसरी शादी है. पहली शादी उन्होंने बिजनेसमैन रितेश संग की थी. दोनों एक साथ बिग बॉस के घर में आए थे, लेकिन ये रिश्ता नहीं टिका और दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर अलग होने का फैसला किया.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने