बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी की”…
सभी 15 वार्डों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा
महासमुंद- सरायपाली//अविनाश साहू :
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सहभागिता में किया गया। इस तीन दिवसीय राष्ट्र अभियान के अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की, कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और पोलियो उन्मूलन के इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।
इस अवसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद , विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, ताकि पोलियो को जड़ से समाप्त किया जा सके।
नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी 15 वार्डों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा जो सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक तप्ती धूप में अभियान को सफल बनाने डटी हुई थीं. अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

More Stories
सामाजिक अंकेक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी! मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, आपत्तियों के त्वरित निराकरण पर जोर
छत्तीसगढ़ में अब तेजी से होगा सरकारी जमीन का आवंटन! राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए बड़े संकेत
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार! 8 क्रेशर, 1 माइंस सील, 10 वाहन जब्त