June 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कोरबा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम! कटरनुमा हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा के रामनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 4 जून 2026 की शाम करीब 6:40 बजे रामनगर में हुई। शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र प्रदीप दास पर मोहल्ले में रहने वाले ईश्वर बंजारे ने पुरानी रंजिश के कारण हमला कर दिया। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे कटरनुमा धारदार हथियार से प्रदीप दास पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। घायल प्रदीप दास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

प्रकाश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 493/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296 और 115(2) के तहत मामला कायम किया। बाद में मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में धारा 118(1) भी जोड़ी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने आरोपी ईश्वर बंजारे (21 वर्ष), निवासी रामनगर, कोरबा की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।