मुंगेली : छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसने नाबालिग छात्रा को खेत में ले जाकर अपनि हवस का शिकार बनाया था और फिर घर में घुसकर अपहरण का प्रयास किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है. यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आशीष सोनवानी पहले छात्रा को लोरमी बस स्टैंड से बाइक पर बैठाकर बिलासपुर रोड के एक खेत में ले जाकर अपने हवस का शिकार बनाया. इसके बाद 3 जून की रात 2 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर उसे जबरन भगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों के जाग जाने पर वह भाग निकला.
पीड़िता की लिखित शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में लालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की कई धाराओं और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

More Stories
दो हफ्तों में 3 हादसे, 4 मौतें… अब बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 घायल, बस्तर में बेलगाम भारी वाहनों पर उठे सवाल
महिला आयोग की सुनवाई में बड़ा खुलासा: 13 नर्सों ने एजेंसी पर आधी सैलरी हड़पने का लगाया आरोप, FIR के निर्देश
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ हैं, घर लौट रहे हैं’; पत्नी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल