गुलकंद का स्वाद बहुत ही अनोखा, मीठा और फ्रेश होता है। इसका इस्तेमाल वैसे तो पान बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन ये सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यहां जानिए गर्मियों की डायट में गुलकंद क्यों शामिल करना चाहिए।
गुलकंद में ‘गुल’ का मतलब होता है गुलाब और ‘कंद’ का मतलब होता है मीठा। ये एक तरह का मुखवास है जिसे खाते ही आपके मुंह में गुलाब की तीखी और ताजा सुगंध फैल जाती है, जो इसके स्वाद को आम मिठाइयों से अलग बनाती है। गुलकंद की तासीर काफी ठंडी होती है। जब आप इसे खाते हैं, तो यह गले और पेट में एक हल्की सी ठंडक और ताजगी का अहसास छोड़ जाता है। गर्मियों के मौसम में इसे डायट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद भी इसे सेहत के लिए बेहतरीन मानता है। यहां जानिए गर्मियों की डायट में गुलकंद खाने के फायदे।
गर्मियों की डायट में गुलकंद क्यों खाएं
1) गर्मियों के मौसम में गुलकंद पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। यह एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है।
2) गुलकंद तनाव और थकान कम करने में मददगार होता है। इसकी भीनी खुशबू और मिठास नर्वस सिस्टम को शांत करती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
3) गर्मियों के दिनों में नकसीर फूटने यानी नाक से खून आने की समस्या या लू लगने से बचाने में यह बहुत मददगार है।
4) शरीर के अंदर गर्मी साफ होने से चेहरे पर मुंहासे कम होते हैं और त्वचा में चमक आती है।
5) इसकी तेज खुशबू मुंह से आने वाली गंध को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा मुंह के छाले, जीब की जलन,आंखों में जलन और भारीपन, गले की सूजन से निपटने में मदद करती है।
कैसे बनाया जाता है गुलकंद?
गुलकंद को बनाने का तरीका बेहद नेचुरल है। इसके लिए देशी गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी या मिश्री को कांच के जार में लेयरिंग करते हुए रखा जाता है। फिर इसे लगभग 3 से 4 हफ्तों तक धूप में पकने के लिए छोड़ दिया जाता है। धूप की गर्मी से गुलाब की पंखुड़ियां अपना रस छोड़ती हैं और चीनी के साथ मिलकर एक गाढ़ा, खुशबूदार मिक्स बन जाती हैं।
कैसे करें डायट में शामिल?
रोज रात को या सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच गुलकंद खाकर ऊपर से गुनगुना दूध पी सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों में इसे दूध, दही या वैनिला आइसक्रीम में मिलाकर बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाकर खा सकते हैं। घर पर माउथ फ्रेशनर की तरह इसे सौंफ और इलायची के साथ खाया जा सकता है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला